Tuesday, April 6, 2010

आई पी एल का आंकलन

लीजिये दोस्तों जिससे हम बचना चाह रहे थे हमें आज उसी का आंकलन करना पड़ रहा हैं, हमारे कुछ दोस्तों का कहना हैं की किशोर जी इस साल आई पी एल का विजेता कौन होगा ज़रा इसका पता लगाईये| अब हम क्या कहे की भाई हमारी क्रिकेट में कोई दिलचस्पी नहीं हैं मगर एक भारतीय होने के नाते हम अपनी टीम को जीतता हमेशा देखना चाहते हैं पर यह आई पी एल तो मात्र पैसा बनाने का जरिया हैं इसमें जीत हार के कोई मायने तो हैं नहीं |
फिर भी अगर आंकलन की दृष्टी से कहे तो हम ये तो बता सकते हैं की इस वर्ष यह खिताब चेन्नई सुपर किंग को मिल सकता हैं हालांकि मुंबई को इसका प्रबल दावेदार माना जा रहा हैं परन्तु हमें ऐसा नहीं लग रहा की मुंबई यह ख़िताब जीतेगी, वैसे असली पता तो सेमीफाइनल की चार टीमो के आने के बाद ही चलेगा |

मुंबई
,दिल्ली,चेन्नई,तथा राजस्थान यह चारो टीम्स सेमी फाइनल की टीमे हो सकती हैं |वैसे कही कही कलकत्ता की टीम भी उलट फेर कर सकती हैं ऐसा प्रतीत होता हैं |

हमारी अपनी पसंद की टीम मुंबई की टीम हैं |.......................................................शेष फिर

Wednesday, March 10, 2010

भूख

गाड़ी तेजी से अपने गंतव्य की और दौड़ी जा रही थी अपनी सीट पर बैठा वह बार बार घडी की और देख रहा था,भूख के मारे बुरी हालत थी पिछले दो महीनो से पत्नी के अपने मायके चले जाने से ठीक से भोजन नहीं खा पा रहा था बाहर का खाना उसे वैसे भी भाता नहीं था, देखा गाड़ी कुछ धीमी होती जा रही हैं शायद कोई स्टेशन आ रहा हैं उसने सोचा गाड़ी रुकी, वह सर झुकाए भूख से बेहाल गर्दन नीची किये बैठा ही रहा अचानक उसके नथुनों से एक स्त्री की महक टकराई उसने सर उठाकर देखा एक ग़ज़ब की बाला उसकी सामने वाली सीट में आकर विराजित हुई थी जिसके छोटे तंग कपडे उसे निमंत्रण सा देते प्रतीत हो रहे थे बार बार न चाहते हुए भी उसकी नज़र उस बाला की और उठ जाती थी अपनी पेट की भूख तो जैसे वो भूल ही गया था अब उसे एक नई भूख लग आई थी .......|

Wednesday, January 13, 2010

इस सप्ताह के विनर

इस सप्ताह के हमारे विजेता हैं श्री मनोज कुमार जी जिन्होंने हमारे दोनों प्रश्नों के उत्तर बिलकुल सही दिए दोनों प्रश्नों के जवाब यह हैं |
१) गणेशजी की पत्नियो के नाम रिद्दी एवं सिद्दी हैं |
२) सूर्य के राशी परिवर्तन को संक्रांति के नाम से जाना जाता हैं |
हमारे पास कुल १२ सही जवाब आये जिनमे कुछ नाम हैं चेतन,राखी,मयूर,राजेश, संतोष व अन्य |

Saturday, January 9, 2010

रोमांस का विज्ञान

अहमदाबाद में आयोजित एक राष्ट्रीय परिसंवाद में में एक मनोविद ने "केमिस्ट्री ऑफ़ रोमांस "विषय पर एक शोधपत्र पेश किया जिसमे बहुत सी रोचक जानकारिया उभर कर सामने आई जिसके अंतर्गत बताया गया की जब कोई व्यक्ति प्रेम में पड़ता हैं तो उसके शारीर में कामुकता,आकर्षण व लगाव इन तीन चरणों में रासायनिक रिएक्सन से बदलाव आते हैं | पहले चरण में मस्तिष्क में टेस्टोस्टेरोंन व इस्ट्रोजन नामक रासायनिक श्राव होने से आकर्षण व गंध उत्पन्न होती हैं इसमें पुरुष बाह्य आकर्षण व स्त्री सोशल स्टेटस को महत्व देती हैं जबकि दुसरे चरण में "नोरफेनफ्रिन, डोपामिन व सिरोटोनिन" के श्राव से प्रिय पात्र से बार बार मिलने की इच्छा और उसके बिन बेचैनी जैसी हालत होती हैं और तीसरे चरण में "ओक्सीटोसिन व वेजोप्रेसीन" नामक रसायनों के श्राव से व्यक्ति में विश्वास व उत्तेजना बढती हैं व किसी भी शर्त पर उसे पाने की इच्छा प्रबल हो जाती हैं जिसके लिए व्यक्ति विशेष कुछ भी कर गुजरने को तत्पर हो जाता हैं |

Monday, January 4, 2010

इस सप्ताह के प्रश्न

पिछले सप्ताह पूछे गए प्रश्नों के उत्तर यह हैं |
१) मंगल ग्रह को पृथ्वी का पुत्र कहा जाता हैं |
२) चन्द्रमा सबसे तेज गति से चलने वाला ग्रह हैं |
हमारे इस सप्ताह के विजेता हैं "चारुष जी" जिन्होंने हमें बिल्कुल सही जवाब भेजा|

अब
प्रस्तुत हैं इस सप्ताह के प्रश्न -

१)भगवान गणेश की पत्नियो के नाम क्या हैं ?
२)सूर्य ग्रह के राशी परिवर्तन को किस नाम से जाना जाता हैं ?

Thursday, December 24, 2009

इस देश में कुंवारे मर गए हैं क्या

चौकिये मत यह शीर्षक देखकर अजी ऐसा कहने की हमारी बिलकुल भी इच्छा नहीं हैं हम तो बस एक चैनल के द्वारा दिखाए जा रहे प्रोमो को देखकर यह लिखने पर बाध्य हुए हैं राखी का स्वयंवर कार्यक्रम की तरह ही अब राहुल महाजन का स्वयंवर की भी तैयारी इस चैनल में दिखाई जा रही हैं अब आ़प ही बताये की कोई व्यक्ति जो अपने पिता की हत्या के मात्र ६ माह बाद ड्रग्स लेता पकड़ा गया हो पिता की मौत का ग़म मनाने के बजाय अपनी प्रेमिका से विवाह करना ज्यादा ज़रूरी समझता हो जानवरों की तरह हँसता हो,विवाह के एक वर्ष के भीतर ही पत्नी को मारता हो तथा तलाक दे देता हो,किसी कार्यक्रम में कई लडकियो के साथ फ्लर्ट करता हो क्या ऐसे लड़के सो काल्ड तलाकशुदा मर्द से कोई अपनी बिटिया की शादी करना चाहेगा ?
इस कार्यक्रम के प्रोमो से यह लगता हैं की जिस तरह से इसका प्रचार किया जा रहा हैं बहुत जल्द ही यह कार्यक्रम शुरू भी हो जायेगा और हम आ़प सब भी इसे देखेंगे और पैसे के इस खेल के चलते यही सोचने पर मजबूर होंगे की वाकई........... इस देश में कुंवारे मर गए हैं

Tuesday, December 22, 2009

इस सप्ताह के प्रश्न

इस सप्ताह के प्रश्न यह रहे |
१)भगवान शब्द का शाब्दिक अर्थ क्या हैं |
२)विद्या व वाणी का देवता किसे माना जाता हैं |
आपके जवाब हम तक रविवार शाम तक आ जाने चाहिए |