Wednesday, January 13, 2010

इस सप्ताह के विनर

इस सप्ताह के हमारे विजेता हैं श्री मनोज कुमार जी जिन्होंने हमारे दोनों प्रश्नों के उत्तर बिलकुल सही दिए दोनों प्रश्नों के जवाब यह हैं |
१) गणेशजी की पत्नियो के नाम रिद्दी एवं सिद्दी हैं |
२) सूर्य के राशी परिवर्तन को संक्रांति के नाम से जाना जाता हैं |
हमारे पास कुल १२ सही जवाब आये जिनमे कुछ नाम हैं चेतन,राखी,मयूर,राजेश, संतोष व अन्य |

Saturday, January 9, 2010

रोमांस का विज्ञान

अहमदाबाद में आयोजित एक राष्ट्रीय परिसंवाद में में एक मनोविद ने "केमिस्ट्री ऑफ़ रोमांस "विषय पर एक शोधपत्र पेश किया जिसमे बहुत सी रोचक जानकारिया उभर कर सामने आई जिसके अंतर्गत बताया गया की जब कोई व्यक्ति प्रेम में पड़ता हैं तो उसके शारीर में कामुकता,आकर्षण व लगाव इन तीन चरणों में रासायनिक रिएक्सन से बदलाव आते हैं | पहले चरण में मस्तिष्क में टेस्टोस्टेरोंन व इस्ट्रोजन नामक रासायनिक श्राव होने से आकर्षण व गंध उत्पन्न होती हैं इसमें पुरुष बाह्य आकर्षण व स्त्री सोशल स्टेटस को महत्व देती हैं जबकि दुसरे चरण में "नोरफेनफ्रिन, डोपामिन व सिरोटोनिन" के श्राव से प्रिय पात्र से बार बार मिलने की इच्छा और उसके बिन बेचैनी जैसी हालत होती हैं और तीसरे चरण में "ओक्सीटोसिन व वेजोप्रेसीन" नामक रसायनों के श्राव से व्यक्ति में विश्वास व उत्तेजना बढती हैं व किसी भी शर्त पर उसे पाने की इच्छा प्रबल हो जाती हैं जिसके लिए व्यक्ति विशेष कुछ भी कर गुजरने को तत्पर हो जाता हैं |

Monday, January 4, 2010

इस सप्ताह के प्रश्न

पिछले सप्ताह पूछे गए प्रश्नों के उत्तर यह हैं |
१) मंगल ग्रह को पृथ्वी का पुत्र कहा जाता हैं |
२) चन्द्रमा सबसे तेज गति से चलने वाला ग्रह हैं |
हमारे इस सप्ताह के विजेता हैं "चारुष जी" जिन्होंने हमें बिल्कुल सही जवाब भेजा|

अब
प्रस्तुत हैं इस सप्ताह के प्रश्न -

१)भगवान गणेश की पत्नियो के नाम क्या हैं ?
२)सूर्य ग्रह के राशी परिवर्तन को किस नाम से जाना जाता हैं ?

Thursday, December 24, 2009

इस देश में कुंवारे मर गए हैं क्या

चौकिये मत यह शीर्षक देखकर अजी ऐसा कहने की हमारी बिलकुल भी इच्छा नहीं हैं हम तो बस एक चैनल के द्वारा दिखाए जा रहे प्रोमो को देखकर यह लिखने पर बाध्य हुए हैं राखी का स्वयंवर कार्यक्रम की तरह ही अब राहुल महाजन का स्वयंवर की भी तैयारी इस चैनल में दिखाई जा रही हैं अब आ़प ही बताये की कोई व्यक्ति जो अपने पिता की हत्या के मात्र ६ माह बाद ड्रग्स लेता पकड़ा गया हो पिता की मौत का ग़म मनाने के बजाय अपनी प्रेमिका से विवाह करना ज्यादा ज़रूरी समझता हो जानवरों की तरह हँसता हो,विवाह के एक वर्ष के भीतर ही पत्नी को मारता हो तथा तलाक दे देता हो,किसी कार्यक्रम में कई लडकियो के साथ फ्लर्ट करता हो क्या ऐसे लड़के सो काल्ड तलाकशुदा मर्द से कोई अपनी बिटिया की शादी करना चाहेगा ?
इस कार्यक्रम के प्रोमो से यह लगता हैं की जिस तरह से इसका प्रचार किया जा रहा हैं बहुत जल्द ही यह कार्यक्रम शुरू भी हो जायेगा और हम आ़प सब भी इसे देखेंगे और पैसे के इस खेल के चलते यही सोचने पर मजबूर होंगे की वाकई........... इस देश में कुंवारे मर गए हैं

Tuesday, December 22, 2009

इस सप्ताह के प्रश्न

इस सप्ताह के प्रश्न यह रहे |
१)भगवान शब्द का शाब्दिक अर्थ क्या हैं |
२)विद्या व वाणी का देवता किसे माना जाता हैं |
आपके जवाब हम तक रविवार शाम तक आ जाने चाहिए |

Friday, December 18, 2009

सप्ताह नंबर ३

इस सप्ताह के प्रश्न -
१)ज्योतिष में किस ग्रह को "माता" से सम्बंधित माना गया हैं ?
२)मांगलिक किसे कहाँ जाता हैं ?१)जो मंगलवार को पैदा हुआ हो २)जिसकी कुंडली के १,४,७,८,१२ भाव में मंगल ग्रह हो ३)जो मंगल की राशी में जन्मा हो ?
आपके उत्तर हमें रविवार शाम तक मिल जाने चाहिए |

उंगलिया बताये मेलजोल का राज़

हमारी उंगलियों की लम्बाई हमारे सामाजिक व्यवहार को दर्शाती हैं | ऑक्सफोर्ड और लिवरपूल विश्वविधालय के शोधकर्ताओ ने अपने अध्ययन के आधार पर ऐसा कहाँ हैं,उनका कहना हैं की जिन गर्भवती महिलाओ का समाज के प्रति सहयोगी व्यवहार रहता हैं उनके गर्भ में एंड्रोजन हार्मोन का स्राव भी ठीक ढंग से होता हैं|गर्भ में एंड्रोजन हार्मोन पुरूष वाले गुण जैसा की आक्रामकता और मजबूती के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं | वैज्ञानिको के अनुसार माता पिता में पाए जाने वाले एंड्रोजन भ्रूण के विकास के समय उंगलियों की लम्बाई को प्रभावित करता हैं| एंड्रोजन के स्तर में बढोत्तरी का कारण दूसरी उंगलियों के तुलना में चौथी ऊँगली का विकास ज़्यादा होता हैं | अपने अध्ययन में वैज्ञानिको ने उंगलियों की लम्बाई के अनुपात को हार्मोन के प्रभाव दिखने के लिए संकेत के तौर पर उपयोग किया | उन्होंने वानर प्रजातियों के सामाजिक व्यवहार के सम्बन्ध में तुलनात्मक अध्ययन किया व पाया की बबुनो की चौथी ऊँगली दूसरी की अपेक्षा अधिक लम्बी होती हैं जिससे पता चलता हैं की जन्म से पहले उनमे एंड्रोजन का बहुत प्रभाव पड़ा था |