फूल
व उपहार -
हम अक्सर अपने दोस्तो रिश्तेदारों को फूलो का
उपहार देना पसंद करते हैं पर इन फूलो के उप हार देने के पीछे क्या आश्रय छुपा होता
हैं हम मे से बहुत से लोग नहीं जानते हौं बस जानते हैं तो इतना की अगर कोई किसी को
लाल गुलाब उपहार मे देता हैं तो वह उसका प्रेम पाना चाहता हैं या वह अपने प्यार का
इजहार करना चाहता हैं | आइए देखते है की फूलो के इन उपहारो के पीछे क्या
क्या मतलब छुपा होता हैं
ओरकिड्स
–यह फूल निस्वार्थ प्रेम को दर्शाता हैं यह फूल खासतौर से अपनी माँ को भेंट किए
जाते हैं |
ओरिएंटल
लिली- यह फूल अपने से बड़ो को आभार या सम्मान प्रकट करने के लिए दिया जाता हैं |
ट्यूलिप-किसी
को बधाई या प्रोत्साहन देने के लिए इस फूल को दिया जाता हैं |
फ़ौरसिथिया-यह
फूल घर आए मेहमान का स्वागत करने के लिए दिया जाता हैं |
कोर्नशन
–यह फूल सदभावना का प्रतीक हैं जो अपने दोस्तो व रिश्तेदारों को किसी भी खुशी के
मौके पर दिये जा सकते हैं |
मिनी
एन्थूरियम –यह फूल अपने परिजन के यहाँ ग्रह प्रवेश होने पर तोहफे के रूप मे दिये
जाते हैं |
डेज़ी-यह
फूल माफी मांगने हेतु दिये जाते हैं |
मैरिगोल्ड-
किसी दुखभरे मौके मे यह फूल दिये जाते हैं |
गुलाब-लाल
–प्रेम का प्रतीक,पीला दोस्ती का प्रतीक,गुलाबी-विश्वास
का प्रतीक,सफ़ेद-शांति व ईमानदारी का प्रतीक,नारंगी-अपने से ऊंचे पद वाले व्यक्ति को दिया जाता हैं |
