Tuesday, August 25, 2009

अफवाह का गणित

आज माडिया के माध्यम से कोई भी खबर मिनटों में करोडो लोगो तक पहुँच जाती हैं परन्तु क्या आप जानते हैं यह सब इतनी तेजी से कैसे होता हैं. आएये समझते हैं इस गणित को, कल्पना कीजिये की आप एक ऐसे शहर में रहते हैं जिसकी आबादी एक लाख हैं उस शहर में कोई व्यक्ति किसी से मिलने सवेरे आठ बजे पहुँचा उसके पास एक ख़बर थी जिसे उसने तीन सदस्यों को सुनाया जिसमे उसे मात्र पन्द्रह मिनट लगे, अब मात्र पन्द्रह मिनट में यह ख़बर चार लोगो को मालुम हो गयी |अब इन तीनो में से प्रत्येक व्यक्ति यह खबर अन्य तीन लोगो को सुनाता हैं जिसमे उन्हें भी मात्र पन्द्रह मिनट लगते हैं यानी अब सिर्फ़ आधे घंटे में यह ख़बर ४ +(३*३=९) यानी १३ लोगो तक पहुँच जाती हैं और यही क्रम अगर लगभग तीन घंटो तक चलता हैं तो देखे क्या होगा|
समय व्यक्ति
८ बजे एक
८:१५ बजे १+३=४
८:३० बजे ४+(३*३)=१३
८:४५ बजे १३+(३*९)=४०
९:०० बजे ४०+(३*२७)=१२१
९:१५ बजे १२१+(३*८१)=३६४
९:३० बजे ३६४+(३*२४३)=१०९३
९:४५ बजे १०९३+(३*७२९)=३२८०
१०:०० बजे ३२८०+(३*२१८७)=९८४१
१०:१५बजे ९८४१+(३*६५६१)=२९५२४
१०:३० बजे २९५२४+(३*१९६८३)=८८५७३
तो देखा आपने मात्र ढाई घंटे में यह ख़बर एक लाख में से ८८५७३ लोगो को पता चल गई और इसमे किसी भी प्रसारण की जरुरत नही पड़ी केवल माउथ टू माउथ पब्लिसिटी से एक ख़बर पुरे शहर में मात्र ढाई घंटे में फ़ैल गयी और अब यह ख़बर बन गई अफवाह ..............

No comments:

Post a Comment