Monday, August 20, 2012

खोज खबर 2




खोज खबर 2

11)  रचनात्मकता के लिए जिम्मेदार कोशिकाओ की खोज –(वाशिंगटन) वैज्ञानिको ने दावा किया हैं की उन्होने वे मूल कोशिकाए ढूंढ निकली हैं जो इन्सानो मे रचनात्मक सोच और याददाश्त के लिए जिम्मेदार हैं “द स्क्रिप्स रीसर्च इंस्टीट्यूट” के शोधकर्ताओ ने मूल कोशिकाओ की मूल संख्याओ की पहचान की हैं | ये मूल कोशिकाए न्यूरोन्स को बनाती हैं जो बेहतर सोच ओर रचनात्मकता मे खास भूमिका निभाते हैं | इन कोशिकाओ की खोज चूहो के भ्रूण मे की गयी जो उनके मस्तिष्क की बाहरी त्वचा पर मिली इन्सानो के मस्तिष्क का यही हिस्सा कल्पनाशील सोच,भविष्य की योजनाए बनाने ओर समस्याओ को हल करने के काम करता हैं |

22)  तनाव से तय होती हैं पसंद-नापसंद-(लंदन) जो पुरुष तनाव भरे माहौल मे काम करते हैं वे निजी जीवन मे भरे पूरे बदन वाली महिलाओ की ओर अधिक आकर्षित होते हैं | ये दावा ब्रिटिश शोधकर्ताओ ने किया हैं जिनके अनुसार लोग किसे अपना जीवनसाथी चुनते हैं ये काफी हद तक तनाव से प्रभावित होता हैं डाक्टर टोवि के अनुसार अगर आप वैसे माहौल पर ध्यान देंगे जहां भोजन की कमी हैं तो पाएंगे की वहाँ के लोगो की पसंद ज़्यादा लंबी चौड़ी ओर भरे बदन वाली महिलाए होती हैं जिससे यह भी साबित होता हैं हमारे शरीर का बीएमआइ (बॉडी मास इंडेक्स ) स्वभाव हर स्थिति मे एक सा नहीं रहता हैं |

33)  आलू के जूस से दूर होगा पेट का अल्सर –(लंदन) मैंचेस्टर विश्वविद्यालय के वैज्ञानिको ने ये दावा किया हैं की आलू मे पाया जाने वाला खास एंटि बेक्टीरीयल मोलेक्युल्स पेट के अल्सर को ठीक करने मे काफी कारगर हो सकते हैं डेलि मेल के अनुसार अन्य एंटिबायोटिक्स की तरह आलू के जूस को लेकर पेट मे पाये जाने वाले बैक्टीरिया प्रतिरोधक क्षमता विकसित नहीं कर पाते हैं तथा इससे कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता |

44)  सामान्य हुये बच्चे ज़्यादा अकलमंद होते हैं-बेल यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिको का दावा हैं सामान्य रूप से पैदा हुये बच्चे सीजेरियन हुये बच्चो से ज़्यादा अक़्लमंद होते हैं तथा उनका “आइ क्यू” भी ज़्यादा होता हैं | सामान्य बच्चो मे यूसीपी -2 नामक प्रोटीन का स्तर ज़्यादा होता हैं जिसेसे उनकी याददाश्त बेहतर रहती हैं |

55)  औरतों से अधिक मज़ाकिया होते हैं पुरुष –कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के एक अध्ययन मे कहाँ गया हैं की पुरुष स्त्रियो के मुक़ाबले अधिक मज़ाकिया होते हैं एक शोध के दौरान पत्रिका मे छपे 20 कार्टूनों के लिए 16 पुरुष ओर महिलाओ से हास्य अनुशीर्षक लिखने को कहाँ गया जिसमे पुरुष लेखको ने अपशब्दों ओर वयस्क मज़ाक का प्रयोग ज़्यादा किया ओर अधिक अंक प्राप्त किए जिससे यह माना गया की पुरुष अधिक मज़ाकिया होते हैं |

66)  महिलाओ की उम्र अधिक होती हैं-(मेलबोर्न )मोनाश विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओ ने पाया हैं की जीवो की कोशिकाओ मे पाया जाने वाले माइटोकोनड्रिया के डीएनए मे पाये जाने वाली भिन्नताए ही पुरुष ओर महिलाओ की जीवन प्रत्यासा के लिए जिम्मेदार होती हैं माइटोकोनड्रिया हमारे भोजन को ऊर्जा मे बदलता हैं जो हमारे शरीर को ताकत देती हैं शोध के दौरान यह देखा गया की नर प्रजाति पर माइटोकोनड्रिया के डीएनए मे होने वाले बदलावो का प्रभाव उनकी उम्र ओर बूढ़े होने पर पड़ता हैं जबकि मादाओ मे इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ता हैं जिससे ये ज्ञात होता हैं की महिलाओ की उम्र ज़्यादा होती हैं |

77)  बच्चो के लिए गाय का दूध ठीक नहीं-(कलकत्ता ) अखिल भारतीय स्वच्छता एवं जन स्वस्थ्य संस्थान मे जैव प्रौधोंगिकी एवं पोषण विभाग के प्रमुख देवनाथ चौधरी ने कहा की गाय का दूध बच्चो को उचित पोषण से उपेक्षित रखता हैं क्यूंकी इसमे प्रोटीन की मात्र अधिक होती हैं जिससे बच्चो के गुर्दो पर बुरा प्रभाव पड़ सकता हैं गाय के दूध मे आयरन जैसे अन्य पोषक तत्व भी कम पाये जाते हैं जिनकी कमी से बच्चो का समुचित विकास नहीं हो पता हैं |

88)  स्तन कैंसर का जिम्मेदार जीन खोजा-वैज्ञानिको ने एक नया ओंकोंजीन एफएएम83बी खोजने का दावा किया हैं जो स्तन कैंसर के लिए जिम्मेदार हैं | वैज्ञानिको के अनुसार यह जीन म्यूटेसन के बाद सामान्य कोशिकाओ भी कैंसर कोशिकाओ की तरह बना देते हैं |

लाल रंग की ड्रेस से पुरुष होते हैं आकर्षित-लंदन मे हुये एक शोध मे कहाँ गया हैं की पुरुष लाल रंग की ड्रेस पहनने वाली महिलाओ की ओर जल्दी आकर्षित होते हैं |एक प्रयोग के दौरान फ़्रांस मे ये देखा गया की रेस्तरा मे जिन महिला वेटरो ने लाल रंग की ड्रेस पहनी थी उन्हे अपने सहकर्मीओ से 26% ज़्यादा टिप मिली थी | इसी आधार पर एक अन्य प्रयोग मे यह पाया गया की उन महिलाओ को लिफ्ट (पुरुष चालको से) ज़्यादा मिलती हैं जिनहोने लाल रंग के कपड़े पहने होते हैं |   

1 comment: