Thursday, October 1, 2009

सिक्के के दो पहलु

हर सिक्के के दो पहलु होते हैं |दोनों पहलुओ को मिलकर ही उसका मूल्य बनता हैं |यहाँ तीन व्यक्तियो के बारे में कुछ तथ्य हैं,जो सिक्के का एक ही पहलु हैं |इसके आधार पर बताईये की आप तीनो में से किसे विश्व नेता चुनना चाहेंगे|
उम्मीदवार अ).भ्रष्ट नेताओ से जुडा हुआ हैं|काम करने से पहले ज्योतिषियो से राय लेता हैं |उसकी दो रखैले हैं |वह चैन स्मोकर हैं और दिन में आठ दस पैग पी जाता हैं |


उम्मीदवार
बी.)उसे दो बार ऑफिस से निकाला जा चुका हैं |दोपहर तक सोता हैं|कॉलेज के ज़माने में अफीम का नशा करता था और हर शाम एक बोतल व्हिस्की पी जाता हैं|

उम्मीदवार स.) वह शाकाहारी हैं |कभी सिगरेट नही पीता|कभी कभार बीअर पी लेता हैं|महत्वाकांक्षी हैं |उसके कोई विवाहेत्तर सम्बन्ध नही हैं|

बताइए
आप किसे अपनी दुनिया का नेता चुनना चाहेंगे |
अब देखें की वे तीनो उम्मीदवार कौन हैं|यह सिक्के का दूसरा पहलु हैं |

.)फ्रैंकलिन डी रूज़वेल्ट हैं |जो चार बार अमरीका के राष्ट्रपति रहे और उन्होंने महामंदी और द्वितीय विश्वयुद्ध के समय देश का नेतृत्व किया|

बी
.)विंस्टन चर्चिल हैं |जो दो बार ब्रिटेन के प्रधानमंत्री रहे और उन्हें साहित्य के लिए नोबल पुरस्कार भी मिला था |

स.)अडोल्फ़ हिटलर हैं |जिसे दुनिया मानवता का हत्यारा मानती हैं |

शिक्षा
-किसी बात के दोनों पहलुओ को जानकर ही फ़ैसला किया करे

No comments:

Post a Comment